नेहरू पार्क के सौंदर्यकरण पर खर्च होंगे 10 लाख रूपये:- चांडक

नेहरू पार्क के सौंदर्यकरण पर खर्च होंगे 10 लाख रूपये:- चांडक

समस्या के समाधान के लिए दिए निर्देश

श्रीगंगानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अशोक चांडक ने कहा कि शहर की विरासत से जुड़े नेहरू पार्क का 10 लाख रुपए की लागत से सौदर्यकरण करवाया जाएगा। श्री चांडक ने कहा कि नेहरू पार्क के सौदर्यकरण के लिए अलग से टेंडर लगाकर इसकी आभा को निखारा जाएगा। उन्होंने नेहरू पार्क विकास समिति के पदाधिकारियों से समस्याएं सुनी और मौके पर कनिष्ठ अभियंता को बुलाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क किसी वार्ड विशेष का ना होकर पूरे शहर की धरोहर है। इसे साफ सुथरा और हरा भरा बनाए रखना हम सबका दायित्व है। श्री चांडक ने कनिष्ठ अभियंता को कहा कि इसके सौंदर्य करण के लिए 10 लाख का अलग टेंडर लगाकर कार्य किया जावे। इस मौके पर नेहरू पार्क विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल चितलांगिया, दीनदयाल उपाध्याय, भीम पाहुजा, रविंदर भाटिया, विजय अरोड़ा, भगवानदास तनेजा, अर्जुन राजपाल, मोहनलाल भदवा, राजू धन्ना, मुंशी राम मीणा, ज्ञानचंद, हीरालाल, रमेश मालपानी, लालचंद रहेजा, ज्योति प्रकाश, राजू सोनी, डॉ रमेश कुमार, जगदीश गुप्ता, रामलाल, भगवानदास तनेजा, कृष्णानंद सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *