गांव में रहने वाले ग्रामीणों की जिंदगी आज भी शहर के बजाय ज्यादा स्वस्थ और खुशहाल है, भले ही उनके पास शहर के बजाय संसाधन ओर सुविधाएं कम है

गांव में रहने वाले ग्रामीणों की जिंदगी आज भी शहर के बजाय ज्यादा स्वस्थ और खुशहाल है, भले ही उनके पास शहर के बजाय संसाधन ओर सुविधाएं कम है। आपका आपसी भाईचारा ओर सहयोग आज भी सबके लिए उदाहरण है। गुरुघरो की सहायता आज भी मानवता के लिए हमेशा विपरीत परिस्थितियों में सेवा के जज्बे का महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

आज गुरुघर मे आपके साथ शीश नवाकर जो सुखद अनुभूति हुई है उसके लिए में सदैव आपका आभारी रहूँगा। ये शब्द आज ग्राम पंचायत 8 एचएच के गांव 1 बीबी में वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता व समाज सेवी अशोक चाण्डक ने कही। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे आम जन को ज्यादा से ज्यादा इससे लाभ उठाने की अपील की। ग्रामीणों के विशेष आमंत्रण पर गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से अशोक चाण्डक का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने धन धन बाबा जीवन सिंह गुरुघर के निर्माण के लिए 51 हजार रुपये दिये। कर्यक्रम में बलराज बराड़, अशोक ढाका, सुखराज सिंह बराड़, मंजू रानी डायरेक्टर, रामकुमार, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह मान, इंद्राज चाहर, राजेंद्र सहारण, जसवंत चाहर, विजय सिंह भांभू,राजाराम ढाका जग्गा सिंह गुरपरताप सिंह गुरुप्यार सिंह सरवन सिंह संदीप सिंह भजनलाल मक्खन सिंह नायब सिंह हरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *