शादी में चंद जेवरात मिलने पर दुल्हन को आ गया गुस्सा, सात फेरे लेने से कर दिया मना
उत्तर प्रदेश में दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधी बना लिया और शादी को तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शादी के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। जिसके कारण लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ते हुए दूल्हे और उसके पिता को पकड़ लिया। जबकि बरात में आए अन्य लोगों को खाना खिलाकर वापस भेज दिया।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के बिंदकी में विवाह से पहले दुल्हन के लिए लाए गए कम जेवरों को देखकर लड़की पक्ष को गुस्सा आ गया। इन्होंने दूल्हे व उसके पिता से कम गहने देने की शिकायत की। इस बात पर दूल्हा और उसके पिता को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला न सुलझने पर लड़की के पति ने शादी करवाने से इंकार कर दिया और लड़के वालों से शादी पर आए खर्च को भरने को कहा। हालांकि लड़के वालों ने शादी पर हुआ खर्चा देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर दुल्हन वालों ने इन्हें बंधी बना लिया गया और कहा कि शादी पर आए 8 लाख देने के बाद ही वो उन्हें वापस घर जाने देंगे।