श्रीकरणपुर प्रसासन गांवो के संग अभियान में लोगों को मिल रहा भरपूर लाभ
श्रीकरणपुर प्रसासन गांवो के संग अभियान में लोगों को मिल रहा भरपूर लाभ
06 अक्टूबर 2021
प्रशासन गाँवो के संग अभियान के तहत जहाँ राज्य सरकार की एक अभिनव पहल जिसमे 22 विभागो के आला अधिकारी गांव में आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के लिए वचनबद्ध है।ताकि जरूरत मंद को अपने कार्य के लिए दर दर भटकना ना पड़े। वही शिक्षा विभाग भी हर सार्थक प्रयास कर बच्चों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसा ही एक प्रयास अभियान के दौरान फुसेवाला स्कूल में देखने को मिला जहाँ प्रधानाचार्य अशोक शर्मा के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने अनुपयोगी सामग्री के मॉडल्स तैयार कर प्रदर्शनी लगाई जिसका स्थानीय विधायक गुरमीत सिंह कुनर के निजी सहायक सुभाष मांझू,उपखण्ड अधिकारी सुभाष चंद्र,विकास अधिकारी रमेश मदान, नायब तहसीलदार राम नाथ शर्मा व प्रधानाध्यापक राज कुमार नागपाल ने अवलोकन कर बच्चों के नवाचार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा सभी शाला के संस्था प्रधानों से अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया।