पदमपुर: एस.एस.आदर्श स्कूल के 10 विद्यार्थियों का इंस्पायर छात्रवृत्ति हेतु चयन पदमपुर – एस.एस.आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के 10 छात्र छात्राओं का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टॉप 1% स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चयन किया गया

पदमपुर: एस.एस.आदर्श स्कूल के 10 विद्यार्थियों का इंस्पायर छात्रवृत्ति हेतु चयन

17 नवम्बर 2021

पदमपुर – एस.एस.आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर के 10 छात्र छात्राओं का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टॉप 1% स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चयन किया गया। यह क्षेत्र का एकमात्र ऐसा शिक्षण संस्थान है जिसके एक साथ 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. विज्ञान वर्ग के कल्पना शर्मा पुत्री लेख राम शर्मा 100%, गुरप्रीत कौर पुत्री सत्येंद्र कुमार 100% नेहा पुत्री घुमन सिंह 100%, कल्पना काठपाल पुत्री दुलीचंद काठपाल 100%,भाविका पुत्री नवनीत कुमार 100%, हिमानी सेतिया पुत्री जगदीश सेतिया 100%, कीर्ति बिश्नोई पुत्री बलवंत राय 99.6%, प्रीति अरोड़ा पुत्री ओमप्रकाश अरोड़ा 99.4%,पारूल गर्ग पुत्री द्वारका प्रसाद गर्ग 99.4%, भविष्य ओझा पुत्र मांगेलाल 99.4% अंक लेकर छात्रवृत्ति हेतु चयन हुआ। इन छात्रों को भविष्य में अध्ययन हेतु प्रति वर्ष 80000 रुपये 5 वर्षों तक कुल ₹400000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. गत 12 वर्षों से एस. एस. आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी लगातार इंस्पायर छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि इस विश्वव्यापी कोरोना महामारी पर भी विद्यालय प्रशासन ने राज्य व केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना काल में सभी कक्षाओं के लिए प्रत्येक विषय की ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ रखी उसी का परिणाम है कि 10 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति हेतु चयन हुआ है इस उपलब्धि हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया ने छात्रों, स्टॉफ व अभिभावकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *