गजसिंहपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया आयाम,विधायक के प्रयास रंग लाए।
गजसिंहपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया आयाम,विधायक के प्रयास रंग लाए।
आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोषित।
पहला सुख निरोगी काया….. कुनर
कोरोना काल मे स्वास्थ्य सेवायों के विस्तार के लिए बजट को काम मे लिया जा है, ताकि मानवता की रक्षा हो सके। ऐसी स्थिति में भी जो जननायक जनता की सुविधा व विकास के लिए प्रयास रत रहे ऐसे उदाहरण कम देखने को मिलते है। परन्तु ऐसी स्थिति में भी जनता के स्वास्थ्य के प्रति अपनी वचनबद्धता को निभाते हुए करनपुर विधानसभा के लोकप्रिय जननायक सरदार गुरमीत सिंह द्वारा जहाँ एक ओर नगरपालिका व जिला परिसद के चुनावों में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है वही उन्होंने अपने निज प्रयासों के साथ आमजन के स्वास्थ्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी निभाई है।
बीकानेर विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट समिति के सदस्य रुपिंदर कुनर ने बताया कि विधायक द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते हुए गजसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में 2 करोड़ की राशि से होस्पिटल में चार दिवारी, लेबर वार्ड,शेड,वार्डो का विकास,आधुनिक उपकरणों को खरीद कर आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया जाएगा।
जताया दिल से आभार
श्री करणपुर विधानसभा के गजसिंहपुर में आजादी के बाद आज तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि पहली बार स्वीकृत हुई है। इसके लिए विधायक कुनर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री का गजसिंहपुर की जनता की और से आभार व्यक्त किया।
विधायक के निजी सहायक सुभाष मांझू ने बताया कि विधायक कुनर की सक्रियता, संवेदनशील व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के तहत ही सम्भव हुआ है।
जिसके लिये शहर वासियों में अथाह उत्साह व उमंग भरपूर है। ग्राम वासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।