राज्य सभा सदस्य राजेंद्र गहलोत जन सेवा हॉस्पिटल से हुए प्रभावित बोले, सामाजिक सरोकारों में सक्रियता बहुत सराहनीय
राज्य सभा सदस्य राजेंद्र गहलोत जन सेवा हॉस्पिटल से हुए प्रभावित
बोले, सामाजिक सरोकारों में सक्रियता बहुत सराहनीय
श्रीगंगानगर। राज्य सभा सदस्य राजेंद्र गहलोत बुधवार को डॉ. एस. एस. टांटिया मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) के अवलोकन के समय काफी प्रभावित हुए। टांटिया यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक के. एस. सुखदेव ने उन्हें उपलब्ध सेवाओं तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र मेें किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया तो उन्होंने इनकी सराहना की। यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र गोदारा, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार शर्मा, जन सेवा हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलडिय़ा, जनरल मैनेजर डॉ. विकास सचदेवा, यूनिवर्सिटी के वेटरनरी संकाय के डीन डॉ. आरपीएस बघेल, नर्सिंग संकाय के डीन डॉ. अशोक यादव, शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन डॉ. सुरजीतसिंह कस्वां, डिप्टी रजिस्ट्रार राकेश वर्मा आदि ने गहलोत का स्वागत किया।
गहलोत को अवलोकन के समय कुलडिय़ा ने बताया कि जन सेवा हॉस्पिटल में परामर्श शुल्क सिर्फ 10 रुपए तथा वार्ड में मरीज की भर्ती का रोज का चार्ज केवल 20 रुपए है। इस अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले हॉस्पिटल में रियायती दर पर जांचें की जाती है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र मरीजों को दिया जा रहा है वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन अपनी तरफ से बेटी जन्म पर उसकी माता को देसी घी भी प्रदान कर रहा है।