कांग्रेस नेता अशोक चांडक का जन्मदिन आज – होंगे अनेक कार्यक्रम
कांग्रेस नेता अशोक चांडक का जन्मदिन आज
13 अगस्त 20121 श्रीगंगानगर
शहर के समाजसेवी कांग्रेस नेता अशोक चांडक का जन्मदिन उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा 13 अगस्त शुक्रवार को शुभकामनाओं के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो दिन भर चलेंगे।
चांडक के जन्मदिन के कार्यक्रमों की श्रंखला सुबह 7 बजे आरंभ होगी। इसके तहत कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सुखाड़िया सर्किल स्थित गौशाला और मिर्जावाला रोड पर नगर परिषद द्वारा संचालित नंदी शाला में गोवंश को हरा चारा समर्पित किया जाएगा।
बताया गया कि प्रातः 10 बजे सूरतगढ़ रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। प्रातः 11 बजे अपना घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाना खिला कर उनकी सेवा की जाएगी। इसके उपरांत शहर में अनेक स्थानों पर पौधारोपण के कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा अनेक स्थानों पर चांडक के जन्मदिवस पर केक काटकर शुभकामनाएं दी जाएंगी।