राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल आयोजन के सम्बंध में एक बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया गया

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल आयोजन के सम्बंध में एक बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया गया। इस बैठक में एसडीएम मनोज कुमार मीना, नगर परिषद सभापति करूणा अशोक चांडक, आयुक्त विश्वास गोदारा, व सहायक लेखाधिकारी तार सिंह सोलंकी ने भाग लिया। 26 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले इस शहरी ओलम्पिक में बिना आयु बंधन शर्तो के कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। इसके लिये ऑनलाईन पोर्टल पर निर्धारित खेलो में से खेल का चयन करते हुये आधार नम्बर से अपना पंजीयन करवाना है। इन खेलो में कब्बड्डी, टेनिस बॉल, खो-खो, बॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबाल व बॉसकेटबॉल सहित 7 खेलो का आयोजन किया जायेगा। इन खेलो के लिये पंजीकरण शुरू हो चुका है। सभापति करूणा अशोक चांडक ने बताया की जल्द ही नगरपरिषद में सभी पार्षदो व अधिकारीयों की बैठक बुलाकर ओलम्पिक खेलो के सफल आयोजन की योजना व जिम्मेदारी तय कि जायेगी। शहर में मुनियादी करवाकर व होर्डिंगस, बैनर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को इसमें भाग लेने के लिये प्रेरित किया जायेगा। श्रीमती चांडक ने खेलों के महत्व को समझाते हुए कहा की खेल एक मजेदार गतिविधि है जो न केवल लोगों का मनोरंजन करती है, बल्कि यह खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में भी मदद करती है। समय के साथ, अध्ययनों से पता चला है कि जो युवा खेल में संलग्न होते हैं, उनके नशे जैसी नकारात्मक आदतों में संलग्न होने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि लोगों को खेल गतिविधियों में संलग्न होने के लिए प्रेरित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *