जनता ने मौका दिया तो विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे: संजय मूंदड़ा

जनता ने मौका दिया तो विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे: संजय मूंदड़ा
समस्याओं के समाधान एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता
श्रीगंगानगर. भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने कहा है कि अगर जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनता की उम्मीदों के मुताबिक विकास कार्य होंगे, समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा और सब जगह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दुर्गा विहार, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी सैकंड, कृष्णा टाकीज के पास तथा इंदिरा कॉलोनी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। जनता ने प्रदेश में गहलोत सरकार को उखाडऩे का मन बना लिया है। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलना तय है। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमना शुरू कर देगा।
मूंदड़ा ने कहा कि श्रीगंगानगर की तस्वीर बदलना मेरी प्राथमिकता में है। अगर जनता ने सेवा का मौका दिया तो विभिन्न समस्याओं के समाधान और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। भयमुक्त वातावरण बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिस प्रकार श्रीगंगानगर में नशे का कारोबार फैला है और अपराध बढ़े हैं, उससे लोगों में भय का माहौल है। ईमानदार से काम करने वाले लोगों से बदमाश रंगदारी मांग रहे हैं। व्यापारियों व दुकानदारों को धमकाया जा रहा है। इससे शहर का हर व्यक्ति चिंतित है।
मूंदड़ा ने कहा कि गहलोत सरकार ने श्रीगंगानगर की हालत की ओर से आंख और कान बंद कर रखे हैं। शासन और प्रशासन की अनदेखी से शहर में प्रतिकूल हालत पैदा हो गए हैं। अगर इलाके की दशा सुधारनी है तो लोगों को चुनावों में कमर कसकर तैयार होना होगा।
उन्होंने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कारण देश के हर वर्ग को लाभ मिला है। देश का नाम वैश्विक पटल पर चमका है।
इस मौके पर सिमरन सोनी, पूजा सिंगल, रोशनी सिंगल, डिंपल सोनी, कृति गर्ग, नीलम चुघ, सुनीता मिड्ढा, पुष्पा गर्ग, पूजा, सरिता, पूजा चुघ, मनीषा कुक्कर, सुभाष गहलोत, काशीराम चितारा, द्वारका राम चिताराम, सुभाष चितारा, राजकुमार तुनगरिया, जॉनी चितारा, कश्मीरीलाल, पवन गैरा, नाथी देवी, सीमा देवी, सुलोचना देवी, राधा देवी, दुर्गा भाटिया, विशाल भाटिया, जतिन वाल्मीकि, राधेश्याम भाटिया, सागर, नीतू, सुनीता, अंजू, सरोज, काकू, काकू भाटिया, अनिल भाटिया, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, रामशरण, जगदीश आदि ने मंूदड़ा को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *