राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पुरानी धान मंडी पीलीबंगा में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पुरानी धान मंडी पीलीबंगा में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें कांग्रेसी नेता अशोक चांडक के नेतृत्व में श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों एवं लगभग 100 निजी वाहनों से कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पीलीबंगा पहुंचे। ऐतिहासिक किसान सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों तथा व्यापारियों में भारी उत्साह था।  श्रीगंगानगर के 65 वार्डों और 21 ग्राम पंचायतों से हजारों समर्थक पायलट की सभा में पहुंचें। सूरतगढ़ से लेकर पीलीबंगा सभास्थल तक सैकड़ों  होर्डिंग्स अशोक चांडक द्वारा श्री पायलट के स्वागत हेतु लगवाए गए। पक्का भादवा गांव के पास चौराहे पर कार्यकर्ताओं को खाने के लगभग 3000 पैकेट श्री चांडक  द्वारा वितरित किए गए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए गए किसान सम्मेलन में कांग्रेसी नेता अशोक चांडक ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *