जनता ने मौका दिया तो विकास को देंगे गति: संजय मूंदड़ा
जनता ने मौका दिया तो विकास को देंगे गति: संजय मूंदड़ा
इंदिरा कॉलोनी में लोगों ने दिया समर्थन
श्रीगंगानगर. भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान तथा चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अगर जनता मौका देगी तो क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने आज इंदिरा कॉलोनी में विनोद कुमार के निवास पर नागरिकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव मेंं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार बनने पर अवरुद्ध विकास को गति मिलेगी। जन समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार की नौ सालों की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद समूचे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का आम जनता को खूब फायदा हो रहा है।
मूंदड़ा ने कहा कि अगर मतदाताओं का आशीर्वाद रहा और पार्टी का आदेश हुआ तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेेंगे।
इस मौके पर नीतेश आसेरी, अरूण किरार, निशा खुंगर, ममता मंडोरा, निर्मला देवी, रजनी पटवा, काजल गर्ग, गरिमा गर्ग, विशाल गर्ग, दीपांशु गर्ग, ज्योति, विनोद गर्ग, राकेश कुमार गर्ग एवं नवीन गर्ग ने मूंदड़ा का अभिनंदन किया। इन लोगों ने कहा कि भाजपा हाईकमान से आम जनता की ओर से संंजय मूंदड़ा को प्रत्याशी बनाने की मांग की जाएगी। लोगों ने चुनाव मेंं मूंदड़ा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।