नशे के सौदागरों के लिए गंगानगर में कोई स्थान नहीं: संजय मूंदड़ा


नशे के सौदागरों के लिए गंगानगर में कोई स्थान नहीं: संजय मूंदड़ा
भाजपा सरकार बनने पर करेंगे मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान
श्रीगंगानगर। भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने कहा है कि प्रदेश मेंं अगली सरकार भाजपा की बनेगी। भाजपा सरकार बनने पर श्रीगंगानगर में नशे के सौदागरों के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। वह या तो जेल की सलाखों के पीछे होंगे या फिर गंगानगर को छोड़ कर अन्यत्र जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने आज बख्तांवाली गांव मेंं बलराम बागड़ी के निवास पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचे नशे के कारोबार ने इलाके में युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। अगर जनता ने मौका दिया तो गंगानगर में जहां नशे के धंधे पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी, वहीं गुंडागर्दी का खात्मा कर दिया जाएगा।
मूंदड़ा ने कहा कि गांवों मेंं मां-बाप अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। भाजपा सरकार बनने पर बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज को यहां बुलाकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
इस मौके पर ग्रामीणों तथा मनरेगा श्रमिकों ने अपनी समस्याओं से मूंदड़ा को अवगत करवाया। इस पर मूंदड़ा ने कहा कि प्रदेश मेंं भाजपा सरकार बनने पर मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मनरेगा श्रमिक अपना टास्क खत्म होते ही घर लौट सकें, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गंगानगर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।इस मौके पर कमलेश, रोशनी देवी, पूजा, कलावती, कविता, सरोज, सुमन, संतोष, उर्मिला, सावित्री, विमला, रेणु, सुनीता, कांता, शुचिता, सुमित्रा, गौरां, पार्वती, इंदिरा, सलोचना, रानी, किरणा, धर्मपाल, भजनलाल, राजेन्द्र, रणवीर, जसराम, कोलाराम, दयाराम, रामप्रताप घोड़ेला, छोटू नाई, बलवंतराम, लेखराम व हरिराम ने मूंदड़ा का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव मेंं मूंदड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *