नए मॉडल के तहत साकार करूंगा विकास का सपना: संजय मूंदड़ा 

नए मॉडल के तहत साकार करूंगा विकास का सपना: संजय मूंदड़ा 

झाझडिय़ावाली मेंं ग्रामीणों ने दिया समर्थन 

 श्रीगंगानगर। भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने ग्रामीणों को चहुंमुखी विकास एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मेंं यथार्थ के धरातल पर अभी बहुत काम करने की जरूरत है। अनेक जरूरतें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। क्षेत्र के गांवों को सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण करने का सपना साकार होना बाकी है। अगर जनता ने मौका दिया तो मैं विकास के नए मॉडल के तहत इस सपने को साकार करूंगा। उन्होंने आज झाझडिय़ावाली गांव मेंं जन संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। भाजपा सरकार के समय गांव-गांव में विकास की गंगा बहाई गई। ग्रामीणों के हित में अनेक काम शुरू किए गए लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही ग्रामीण विकास पर विराम लग गया। कांग्रेस सरकार ने नए विकास कार्य कराना तो दूर, गांवों में पहले से चल रहे विकास को ही अवरुद्ध कर दिया। राज्य मेंं कांग्रेस सरकार बनने से सर्वाधिक नुकसान गांव और ग्रामीणों तथा किसानों को हुआ है।

जन सुनवाई के नाम पर नौटंकी…

मूंदड़ा ने गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री विकास का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते लेकिन गांवों मेंं जिस तरह के हालात हैं, उसे गांवों में रहने वाले लोग ही जानते हैं। ग्रामवासी विकास के लिए तरस रहे हैं, विभिन्न समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। अधिकारी सुनते नहीं हैं और सत्ता के नशे मेंं मदहोश जन प्रतिनिधियों को कुछ नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जन सुनवाई की नौटंकी आरंभ की है मगर वहां अधिकारी-कर्मचारी औपचारिकता पूरी करके खिसक जाते हैं। जन सुनवाई दिखावा बनकर रह गई है।

सिंचाई के लिए पानी तक को तरसे किसान…

मूंदड़ा ने कहा कि सरकार अलग से कृषि बजट पेश करके किसान हितैषी होने का दावा कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार मेंं किसानों का कितना भला हुआ है, यह कृषि बहुल श्रीगंगानगर जिले में आ कर देखा जा सकता है। और तो और, किसान सिंचाई के लिए पानी तक तो तरस रहा है। फसल बीमा योजना का भुगतान पाने के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। प्रतिकूल मौसम से हुए फसल खराबे से आहत किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है।

एक स्वर में दिया समर्थन…

इस मौके पर ग्रामीणों ने संजय मूंदड़ा को एक स्वर मेंं समर्थन देने का एलान किया। कार्यक्रम में मौजूद भागीरथ बांगड़वा, विजय बांगड़वा, चुन्नीलाल बांगड़वा, प्रेम झाझडिय़ा, राम सिंह पूनिया, सुखवीर खैरवा, अमीलाल खैरवा, सौरभ खैरवा, खिराज राम झाझडिय़ा, काशीराम झाझडिय़ा, कृपाराम साईं, कृष्णचन्द्र साईं, विजय सिंह साईं, हीरालाल साईं, अशोक साईं, संजय बांगड़वा, कालूराम बांगड़वा, कालूराम छींपा, हनुमान बांगड़वा एवं राजेश बांगड़वा ने मूंदड़ा के विचारों से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि मंूदड़ा ने विकास के नए मॉडल के तहत काम करने की जो सोच दिखाई है, वह सराहनीय है। ग्रामीणों मेंं इससे आशा का संचार हुआ है।

जिंदाबाद के नारों से स्वागत…

भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने जब अपने समर्थकों के साथ गांव मेंं पहुंचे तो ग्रामीणों ने जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जब मूंदड़ा ने राज्य सरकार की नाकामियां गिनाईं तो ग्रामीणों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *