कॉटन कॉम्पलेक्स के श्रमिकों को उनका हक दिलाएंगे: संजय मूंदड़ा 

कॉटन कॉम्पलेक्स के श्रमिकों को उनका हक दिलाएंगे: संजय मूंदड़ा 

शुरूआत श्रीगंगानगर में प्रदर्शन से, फिर सीएम से मिलेंगे, विधानसभा मेंं उठवाएंगे मामला 

श्रीगंगानगर। भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने कहा कि श्रीगंगानगर कॉटन कॉम्पलेक्स से हटाए गए श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इस मामले मेंं जल्द ही जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिलकर श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। भाजपा विधायकों से आग्रह कर इस मुद्दे को विधानसभा में उठवाया जाएगा। अगर वर्तमान सरकार ने श्रमिकों की पुकार नहीं सुनी तो चुनाव के बाद हर हाल में श्रमिकों को न्याय मिलेगा क्योंकि चुनाव के बाद प्रदेश मेंं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।

मूंदड़ा ने आज अपने निवास पर कॉटन कॉम्पलेक्स के श्रमिकों के समक्ष यह बात कही। मूंदड़ा ने कहा कि बीस साल से कॉटन कॉम्पलेक्स के श्रमिकों का दर=दर भटकना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार ने इस मामले में पूर्णतया संवेदनहीन रवैया अपनाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आश्वासन के बावजूद श्रमिकों को अन्य विभाग में समायोजित नहीं किया गया है।

इस मौके पर संजीव कुमार एवं अन्य ने संजय मूंदड़ा को बताया कि बीस साल हटाए गए 500 श्रमिकों में से लगभग 200 श्रमिकों को सरकार ने पंचायती व विद्युत विभाग में समायोजित कर लिया लेकिन ढाई सौ से ज्यादा श्रमिक अभी भी बेरोजगार है। करीब तीस श्रमिकों की तो रोजगार का इंतजार करते-करते मौत हो गई है और इतने ही उम्रदराज हो गए हैं।

श्रमिकों ने बतायाकि वर्ष 2013 में हमने बड़ा आंदोलन किया। तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ समझौता हुआ था, जिसमे शेष कर्मचारियों को शीघ्र सरकारी विभागों में नियुक्ति देने का आश्वासन देने पर हमने अनशन समाप्त किया पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मंूदड़ा ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएंगे। इसके लिए श्रीगंगानगर से प्रयास शुरू करके जयपुर में राज्य सरकार के स्तर तक ले जाएंगे। राज्य विधानसभा मेंं भी इस मुद्दे की गूंज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *