गहलोत सरकार तानाशाही पर उतर आई है: संजय मूंदड़ा 

गहलोत सरकार तानाशाही पर उतर आई है: संजय मूंदड़ा 

वीरांगनाओं व भाजपा सांसदों का दमन निंदनीय, जनता सिखाएगी चुनाव में कांग्रेस को सबक 

श्रीगंगानगर. भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने गहलोत सरकार द्वारा वीरांगनाओं तथा भाजपा नेताओं का दमन किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा सांसदों के साथ पुलिस ने जो अभद्र व्यवहार किया है, वह चिंताजनक और निंदनीय है। जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

मूंदड़ा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पुलवामा में जिन वीर सैनिकों ने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए, उनकी वीरांगनाओं के साथ सरकार दुश्मनों की तरह पेश आ रही है। सरकार के इशारे पर पुलिस वीरांगनाओं का दमन कर रही है। जयपुर में वीरांगनाओं को रात के तीन बजे धरने से उठा कर अस्पतालों में नजरबंद कर दिया गया है। अस्पताल और उनके घरों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।

मंूदड़ा ने कहा कि भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार करके तानाशाही का परिचय दिया है। मीणा के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी गर्दन पर चोट आई। एक वीरांगना को अस्पताल से बाहर ला रहीं भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली से भी पुलिस ने धक्कामुक्की की। सांसद रंजीता कोली की कलाई पर चोट आई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार न केवल महिलाओं का अपमान कर रही है, बल्कि जन प्रतिनिधियों से भी गलत तरीके से पेश आ रही है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा व रंजीता कोली से जिस तरह का व्यववहार किया गया है, वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।

मूंदड़ा ने कहा कि राज्य मेंं कांग्रेस की हालत पतली है। विधानसभा चुनाव मेंं कांग्रेस को अपनी हार साफ नजर आ रही है। इससे कांग्रेस सरकार बौखला गई है और मनमानी पर उतर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *