सभापति करुणा अशोक चांडक ने तीन वार्डों को दी 70 लाख के विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चांडक के साथ किया लोकार्पण

सभापति करुणा अशोक चांडक ने तीन वार्डों को दी 70 लाख के विकास कार्यों की सौगात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चांडक के साथ किया लोकार्पण

10 जुलाई 2021 श्रीगंगानगर ।

नगर परिषद सभापति श्रीमती करुणा अशोक चांडक के कुशल मार्गदर्शन में शहर के तीन और वार्ड विकास की दौड़ में शामिल हो गए। इन वार्डों में 70 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार सभापति श्रीमती करुणा अशोक चांडक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चांडक द्वारा इन 3 वार्डों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। बताया गया कि नागरिकों के विशेष आग्रह पर उनके वार्डों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभापति श्रीमती चांडक द्वारा वार्ड नंबर 2 में 25 लाख रुपए, वार्ड नंबर 53 में 20 लाख रुपए तथा वार्ड नंबर 30 में 25 लाख रुपए के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान सभापति श्रीमती करुणा अशोक चांडक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक चांडक द्वारा वार्ड नंबर 2 में पार्षद अनूप बाजवा की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में इन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड नंबर 53 में पार्षद पवनदीप कौर गिल के नेतृत्व में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं द्वारा सभापति श्रीमती चांडक को फूल मालाएं पहनाकर तथा कांग्रेस नेता श्री चांडक को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने शहर में नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में समान रूप से करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि सभापति के कुशल नेतृत्व में शहर का चहुंमुखी विकास होगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 30 में आज सायं पार्षद ऋतु धवन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों द्वारा सभापति का भव्य स्वागत कर उनके अब तक के कार्यकाल को उल्लेखनीय करार दिया। इस वार्ड में भी टी 25 लाख रुपए की लागत के विकास कार्य करवाए जाएंगे। बताया गया कि इस राशि से वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नाली व पुलियाओं का निर्माण तथा पार्कों का सौंदर्य करण करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *