श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चक मनफूल सिंह वाला में गुरु पर्व के उपलक्ष में ग्रामवासियों द्वारा श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया था

श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चक मनफूल सिंह वाला में गुरु पर्व के उपलक्ष में ग्रामवासियों द्वारा श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया था इस मौके पर समाजसेवी अशोक चांडक ने श्री गुरूद्वारा साहेब के भवन निर्माण हेतु दो लाख पचास हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए गुरु घर में मैं सहयोग कर स्वयं को धन्य समझ रहा हूं कि वाहेगुरु ने मुझे यह सेवा करने का मौका प्रदान किया है वे गुरु के चरणों में ही नतमस्तक होकर आज यह सेवा दे रहे हैं। उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों से भी आग्रह किया कि गुरुघर के निर्माण के लिए आप भी अपनी नेक कमाई से दान कर पुण्य के भागीदार बने क्योंकि गुरुचरणों में जो कोई भी कुछ अर्पित करता है तो गुरु उसे दोगुना करके वापस देते है। उन्होंने ग्राम वासियों के बीच में बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया तथा गुरुघर के भवन निर्माण के नेक कार्य के लिए उपस्थित सभी सेवादारों को साधुवाद दिया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य तथा पूर्व सरपंच सुभाष सहारण सरपंच अंतराम रखा राम सहारण गुरवीन सिंह जसकरण सिंह वीरेंद्र सिंह बलकरण सिंह डॉक्टर सुभाष सुथार राजेश सहारण राकेश नेहरा रमन सहारण जसवीर सिंह संधू बलराज सिंह सुरेंद्र सिंह मिट्ठू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *