एस.एस. आदर्श विद्यालय के स्काउट्स का सम्मान

एस.एस. आदर्श विद्यालय के स्काउट्स का सम्मान पदमपुर एस.एस. आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, पदमपुर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट – व गाइड के प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया के कर कमलों से वितरित किए गए। विद्यालय के छात्र लोकेश पुत्र श्रवण कुमार को नेशनल जम्बूरी अवार्ड से सम्मानित किया। विद्यालय के स्काउट्स जतिन, कर्ण, नितेश खान, चेतन्य चावला, गर्व चावला, अहसास बजाज, सनजीत तथा वियोम मजोक को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय के छात्र कैम्पों में भाग लेकर समाज सेवा का कार्य कर रहे है। विद्यालय अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि गत कई वर्षो से विद्यालय के छात्र राज्यपाल महोदय की ओर से राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है। सचिव भागीरथ तंवर ने कहा कि एस.एस. आदर्श विद्यालय के स्काउट्स का पदमपुर क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। स्काउट मास्टर सुभाष कडेला ने बताया कि विद्यालय के स्काउट्स प्रतिवर्ष लगने वाले चानणाधाम मेले में भी अपनी सेवाएं देकर सामाजिक उपकार का कार्य कर रहें है। राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहें मंहगाई राहत शिवरों में भी विद्यालय के स्काउटस् अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया ने सभी पुरस्कृत स्काउटस को बधाई व प्ररेणा देते हुए कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में तैयार रहना चाहिए। अपने शैक्षिक व सहशैक्षणिक उपलब्धियों के कारण ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया को शिक्षामंत्री बी.डी. कल्ला, सांसद निहालचन्द मेघवाल व श्रीगंगानगर प्रभारी गोविन्द राम मेघवाल, विधायक राजकुमार गौड़ ने श्रीगंगानगर रत्न सम्मान व स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *