श्रीगंगानगर: बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, पदमपुर के एस.एस.आदर्श विद्यालय बना एक बार फिर राजस्थान टाॅपर

श्रीगंगानगर: बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 

पदमपुर के एस.एस.आदर्श विद्यालय बना एक बार फिर राजस्थान टाॅपर

पदमपुर- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के कक्षा 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य व कृषि वर्ग के परिणाम में राजस्थान बोर्ड के इतिहास में एस.एस.आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर ने प्रदेश में एक बार फिर टॉप किया है

आपको बतादें की गत सत्र की भांति इस सत्र में भी एस.एस.आदर्श विद्यालय ने अपनी सर्वश्रेठता का प्रमाण  दिया है विज्ञान वर्ग में कक्षा 10वीं की संभाग टाॅपर छात्रा कल्पना पुत्री लेखराम, गुरप्रीत कौर पुत्री सत्येन्द्र कुमार , नेहा पुत्री घुमन सिंह, कल्पना पुत्री दुलीचन्द काठपाल , भाविका पुत्री नवनीत कुमार, हिमानी पुत्री जगदीषचन्द्र सेतिया ने शतप्रतिशत 500 में से 500 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है

वहीं कला वर्ग में हितेष पुत्र प्रभुराम 99.20%, प्रवीन कौर पुत्री गुरविन्द्र सिंह 99.20%, वाणिज्य वर्ग में सिमरन कौर पुत्री गुरविन्द्र सिंह 99%, कृषि वर्ग में साहिल जान्दू पुत्र कालूराम 94.80%अंक हासिल किये।

11 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त किये, 12वीं कला वर्ग में सर्वाधिक 99.20% अंक, 12वीं वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक 99% अंक, 12वीं  कृषि वर्ग में सर्वाधिक 94.80% अंक, 12वीं परीक्षा परिणाम 2021 में 110 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये।

अच्छे अंक लाने पर व राजस्थान टाॅपर रहने पर सभी क्षेत्रवासियों ने छात्रों और स्कूल प्रसासन को हार्दिक बधाई दी है

ज्ञात रहे इससे पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में अपनी विषेष छाप छोडी है। 98.33% अंक लेकर खुषी गर्ग पुत्री जगदीष गर्ग ने जिला टाॅप कर क्षेत्र को गौरवन्वित किया। विद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्रवासियों का सीना गर्व से भर दिया। विज्ञान वर्ग में दिव्या तंवर पुत्री गणपत राम तंवर कला वर्ग में प्रिया जांदू पुत्री कालूराम जांदू व वाणिज्य वर्ग में जगजोत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है

स्कूल के डायरेक्टर व अध्यक्ष ओमप्रकाश कलिया व अशोक कलिया ने बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर खुशी का इजहार किया व विद्याार्थियों, अभिभावकों तथा स्टाफ को बधाई दी।  विद्यालय के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अपना वर्चस्व बनाए रखने पर बधाई दी उन्होंने बताया कि कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों में भी विद्यालय प्रसासन ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निरन्तर महेनत की जिसका परिणाम वर्तमान में देखने को मिल रहा है।

यह है टॉपर बेटियां जिन्होंने क्षेत्र का बढ़ाया गौरव ,                 

 एस. एस.आदर्श विद्यालय  12 वी परीक्षा परिणाम 2021 में फिर बना राजस्थान टॉपर.

12वी विज्ञान वर्ग में 6 विद्यार्थियों ने 500 में से 500 अंक लेकर राजस्थान टॉप किया.

कल्पना शर्मा पुत्री लेखराम शर्मा ने बताया कि कि वे छोटे से गांव 31 आरबी से है और माता-पिता व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन व कड़े परिश्रम का ही सुखद परिणाम है जो कि मेरे जीवन में सदा बड़ा महत्व रखेगा ।

गुरप्रीत कौर पुत्री सत्येंद्र कुमार ने शत-प्रतिशत परिणाम लेने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि माता-पिता व गुरुजनों की कसौटी पर कोरोना काल में लगातार ऑनलाइन क्लासेज से जोड़कर अधिक मेहनत करने पर  सफलता मिली है और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहूंगी ।

भाविका पुत्री नवनीत कुमार ने कहा कि विद्यालय स्टाफ ने कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन तैयारियां में अपना व्यापक सहयोग दिया जिसके का कारण ही आज यह परिणाम मिले में इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहूंगी I

हिमानी पुत्री जगदीश चन्द घमुड़वाली ने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन व विद्यालय स्टाफ को देते हुए कहा की कड़ी मेहनत का फल कभी बेकार नहीं जाता प्रसासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना मेरा मेरा ड्रीम रहेगा ।

कल्पना पुत्री दुलीचंद कठपाल  बींझबायला ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा पर कभी  हार नहीं मानी गुरुजनों के आशीर्वाद से ऑनलाइन तैयारियों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित करने का सुखद परिणाम मिला है और अध्यापिका बनना मेरा सपना है ।

एस. एस. आदर्श विद्यालय एक बार फिर बना राजस्थान टॉपर

*1. कल्पना शर्मा / लेखराम शर्मा 100% अंक विज्ञान वर्ग
*2. गुरप्रीत कौर / सत्येंद्र कुमार 100% अंक विज्ञान वर्ग
*3. नेहा / घूमन सिंह 100% अंक विज्ञान वर्ग
*4. हिमानी / जगदीश चन्द 100% अंक विज्ञान वर्ग
*5. कल्पना / दुलीचंद 100% अंक विज्ञान वर्ग
*6. भाविका / नवनीत कुमार 100% अंक विज्ञान वर्ग
*7. कीर्ति बिश्नोई / बलवंत राय 99.60% अंक विज्ञान वर्ग
*8. पारुल गर्ग / द्वारका प्रसाद 99.40% अंक विज्ञान वर्ग
*9. प्रीति / ओमप्रकाश 99.40% अंक विज्ञान वर्ग
*10. भविष्य ओझा / मांगीलाल 99.40% अंक विज्ञान वर्ग
*11. वंशीता सूद / अतुल सूद 99.20% अंक विज्ञान वर्ग
*12. हितेश कुमार / प्रभु राम 99.20% अंक कला वर्ग
*13. प्रवीण कौर / गुरविंदर सिंह 99.20% अंक कला वर्ग
*14. सिमरन कौर / गुरविंदर सिंह 99% अंक वाणिज्य वर्ग
*15. जश्न / गुरतेज सिंह 98.80% अंक विज्ञान वर्ग
*16. निशान्त रंगेरा / कृष्ण कुमार 98.80% अंक विज्ञान वर्ग
*17. अमन सिंह रावत / भीम सिंह रावत 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*18. अमीषा / नारायण दास 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*19. डिम्पल पूनिया / राजा राम पूनिया 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*20. डिप्टी सिंह /गुरजंट सिंह 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*21. खुशी गोयल / दिनेश गोयल 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*22. सृष्टि बिश्नोई / सुनील कुमार 98.40% अंक विज्ञान वर्ग
*23. महक शर्मा / योगेंद्र प्रकाश शर्मा 98.20% अंक विज्ञान वर्ग
*24. जसमीन कौर / जगजीत सिंह 98% अंक कला वर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *