गंगानगर जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई

गंगानगर जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। आज दिनांक 8 जुलाई 2023 को द गंगानगर क्लब श्री गंगानगर में संपन्न हुए। तदर्थ समिति जिला फुटबॉल संघ श्री गंगानगर की तरफ से नियुक्त चुनाव अधिकारी श्री कृपाल सिंह व सह चुनाव अधिकारी श्री हरखा राम ने तदर्थ समिति संयोजक सुखविंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह राठौड़ प्रयेवेक्षक राजस्थान फुटबॉल संघ, हरजिंदर सिंह प्रेयवेक्षक जिला क्रीड़ा परिषद ,राजा राम ढाका प्रेयवेक्षक जिला ओलंपिक संघ व सभी तदर्थ सदस्यों की उपस्तिथि में निर्विरोध निर्वाचन से कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करवाए। चुने गए पदाधिकारिओं में कर्ण सिंह 3 वाई से अध्यक्ष पद ,मदन बेनीवाल सचिव पद, राजेन्द्र सिंह तंवर कोषाध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद पर राम सिंह व भिया राम, संयुक्त सचिव पद पर साहब राम व अनिल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिला फुटबॉल संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। पंचायत समिति प्रधान एवं सादुल स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र पाल सिंह, तदर्थ समिति संयोजक सुखविंद्र सिंह ललगढ़िया व सदस्य आत्मा राम, गुरविंदर सिंह आत्मा सिंह व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *