टांटिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना भारतीय विज्ञान कांग्रेस में व्याख्यान के लिए आमंत्रित

टांटिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना भारतीय विज्ञान कांग्रेस में व्याख्यान के लिए आमंत्रित
श्रीगंगानगर। टांटिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना को भारतीय विज्ञान कांग्रेस में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। देश के वैज्ञानिकों के इस सर्वाधिक महत्वपूर्ण मंच पर उन्हें पहले भी तीन बार व्याख्यान का गौरव हासिल हो चुका है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस से 30 हजार से अधिक वैज्ञानिक जुड़े हुए हैं, इसके राष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 10 हजार वैज्ञानिकों की सहभागिता रहती है। इस बार राष्ट्रीय सम्मेलन 3 से 7 जनवरी तक नागपुर में होगा।
आजादी के बाद भारतीय विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करते रहे हैं, इसका सौ साल से अधिक का गौरवशाली इतिहास है। व्याख्यान में चोटी के वैज्ञानिकों को ही आमंत्रित किया जाता है। प्रो. (डॉ.) एम. एम. सक्सेना के 160 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। सात पुस्तकों के रचयिता प्रो. सक्ेसना के निर्देशन में 22 पीएचडी एवं 26 एमफिल हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *