टांटिया यूनिवर्सिटी के विधि संकाय का संविधान पर ऑनलाइन व्याख्यान
टांटिया यूनिवर्सिटी के विधि संकाय का संविधान पर ऑनलाइन व्याख्यान
भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी डॉ. संकल्प त्यागी थे मुख्य वक्ता
17 जुलाई 2021 श्रीगंगानगर।
टांटिया यूनिवर्सिटी के विधि संकाय ने संविधान के मूल तत्व विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया। अधिष्ठाता डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि मुख्य वक्ता भारतीय रिजर्व बैंक, मुम्बई के अतिरिक्त विधिक सलाहकार डॉ. संकल्प त्यागी ने संविधान के लोकतंत्रात्मक गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, राष्ट्र की अखण्डता और एकता जैसे मूल तत्वों पर व्याख्यान में विस्तार से चर्चा की। समापन के समय असिसटेंट प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।